पापड़ा में जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता का शानदार आगाज
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र के पापड़ा गांव में स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता का शानदार आगाज मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मदनलाल भावरिया थेl जिमनास्टिक प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह पर बोलते हुए मुख्य अतिथि भावरिया ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए l सोमवार से शुरू हुई जिमनास्टिक प्रतियोगिता का समापन 25 सितंबर को होगा l
69 वी जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता 2025-26 आयु वर्ग- 17/19 वर्ष (छात्र छात्रा) का दीक्षा स्कूल पापड़ा में सचिव शीशराम बगड़िया तथा निदेशक रामजीलाल बोराण , विशिष्ट अतिथि पापड़ा गांव सरपंच प्रतिनिधि राजू यादव पापड़ा के PEEO पप्पू राम , दीक्षा प्रधानाचार्य नेतराम मीणा, देशराज PTI पापड़ा,एवं सुंदर खरींटा पापड़ा, प्रभाती लाल खरींटा, (सेवानिवृत PTI), राकेश बड़सरा पचलंगी, प्रहलाद गुर्जर एवं समस्त दीक्षा स्टॉफ द्वारा विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया।
निर्णायक :- करतार सिंह PTI, राम सिंह, ओम प्रकाश, सुमन शर्मा, सरोज सैनी, देशराज, अनसुईया एवं अन्य शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे l