खेरली में अग्रसेन जयंती के महोत्सव पर निकाली बाइक रैली

Sep 21, 2025 - 15:35
 0
खेरली में अग्रसेन जयंती के महोत्सव पर निकाली बाइक रैली

खेड़ली/ दिनेश लेखी। अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर कस्बे में बाइक रैली का आयोजन किया गया।  बाइक रैली को कस्बे के अग्रवाल भवन से सायं 5 बजे नगर पालिका के अध्यक्ष संजय गीजगढिया सहित समाज के गणमान्य लोगों द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में निकले युवा महाराजा अग्रसेन की जयकारों के साथ कस्बे के बाईपास होते हुए अग्रसेन सर्किल पहुंचे। जहां पर अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर परिक्रमा देते हुए शेरावाली चौराहा, सर्राफा मार्केट, पंचायती मंदिर, टीन बाजार, जवाहर चौक, स्टेशन रोड, कठूमर रोड होते हुए वापिस अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। इस दौरान बाजार में रैली का जलपान और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। 
समाज के अध्यक्ष गोपाल बंसल ने बताया कि सोमवार को अग्रसेन जयंती पर सुबह 4 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद महालक्ष्मी मंदिर पर सुबह 8 बजे से रामायण पाठ का आयोजन होगा। दोपहर दो बजे अग्रवाल धर्मशाला से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा अनेक झांकियां के साथ बैंड बाजों से कस्बे के मुख्य बाजारों से होकर निकलेगी। जिसमें महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ भाग लिया जाएगा। इसके बाद रात्रि 9 बजे अग्रवाल भवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
मंत्री राकेश गोयल ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8 बजे हवन यज्ञ के बाद अग्रवाल भवन पर सुबह 11 बजे से सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। 
बाइक रैली के दौरान समाज के मंत्री राकेश गोयल, अग्रसेन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, रामोतार गुड़ वाले, राजेश पथेना, नवीन मित्तल, संतोष सिंघल, प्रशांत मित्तल, नरेंद्र मंगल, महेश बजरंगी, अंकित गोयल, पीयूष अग्रवाल, गौरव गर्ग, हर्षित गर्ग, अंश बंसल, रोहित सिंहल, मोहित गोयल, विवेक सिंघल आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................