स्काउट एवं गाइड शिविर का हुआ समापन
अलवर (कमलेश जैन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेणी ,में भारत स्काउट एंड गाइड के तीन दिनों से चल रहे कोमल पद शिविर का समापन आज हुआ। इस अवसर पर रेणी स्कूल के प्रिंसिपल शिवचरण मीना सहित भारत स्काउट एंड गाइड अलवर के मुख्य सचिव गोविंद लपाला, गाइड सलाहकार कविता सैन, निकिता जांगिड़, नीरज सैन ,पुष्पेंद्र प्रजापति ,एवं सभी स्कूल के शिक्षकों के साथ हरिकिशन मीना व विद्यार्थी उपस्थित थे। कैंप संचालन कर्ता, विजय बैरवा ने बताया कि कैम्प में लगभग 300 बच्चों ने स्काउट एंड गाइड की गतिविधियाँ में भाग लिया।