जनजाति मीना विकास समिति की बैठक मकरेटा गांव में हुई संपन्न

धर्मशाला निर्माण हेतु सहयोग राशि लेने और समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने का लिया निर्णय

Sep 28, 2025 - 13:41
 0
जनजाति मीना विकास समिति की बैठक मकरेटा गांव में हुई संपन्न

कठूमर/ दिनेश लेखी। जनजाति मीना विकास समिति खेरली कठूमर की बैठक रविवार को गाँव मकरेटा में समाज के अध्यक्ष  आर.पी मीना की अध्यक्षता में आयोजित गई।
समिति के मंत्री ने बताया कि बैठक में निम्न प्रस्ताव पारित किये गये जिसमें धौलागढ़ देवी मन्दिर प्रागण में मीना  धर्मशाला निर्माण हेतु सहयोग राशि लेने कि चर्चा समस्त उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों के समक्ष विस्तार से बताया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गाँव मकरेटा व आस-पास के गावों के सरकारी कर्मचारीयों से 5100 रूपये लिये जाये तथा गाँव के अन्य भामाशाओं से सहयोग राशि ली जाये। तथा मीना समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने पर भी विस्तार से चर्चा कर कुरूतियों को दूर करने का निर्णय लिया।
इस मौके पर कठूमर नगर पालिका चेयरमैन शेरसिंह मीना, प्रेमप्रकास मीना, डॉ. सुरेश धन्द मीना, स्वरूपचन्द मीना, प्रकाश चंद मीना, हरकोश मीना, मोठी लाल मीना हाजीपुर, हरिशचन्द्र मीना, रामोतार मीना, रामहेत मीना, मुकेश मीना, कैलाश मीना, गोकल राम मीना, रामकेसमीना, मोध्वज मीना, हरिराम मीना, राजेश मीना कृपाल मीना आदि बैठक मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................