शस्त्र पूजन दशहरा मिलन एवं रावण दहन दोअक्टूबर को
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
तहसील क्षेत्र के ग्राम जावली में 2 अक्टूबर गुरुवार को कल्याण बाग में दोपहर 12:00 बजे शस्त्र पूजन दशहरा मिलन एवं रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजक समिति राजपूत सभा तहसील लक्ष्मणगढ़ के विक्रम सिंह ने बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि संजय सिंह नरूका अलवर विशिष्ट अतिथि एडवोकेट देवेंद्र सिंह राघव राजस्थान हाई कोर्ट भंवर सिंह भड़कोल पूर्व प्रदेश महासचिव करणी सेना दीपक तंवर प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यकारी उदय सिंह भाटी जिला अध्यक्ष श्री क्षत्रिय जन संसद अलवर गजेंद्र सिंह बड़ेर जिला अध्यक्ष राजपूत करणी सेवा अलवर अतिथि बंसी सिंह परमार ओड राजपूत समाज प्रहलाद सिंह अध्यक्ष लोधा राजपूत समाज शिरकत करेंगे कार्यक्रम के संयोजक राजा अशोक सिंह ने बताया इस कार्यक्रम में सभी क्षेत्र के राजपूत सरदार अपने शस्त्र एवं राजपूती परिवेश के साथ उपस्थित रहेंगे।

