भीखाहेडी स्कूल की छात्राओं ने जिलास्तरीय टूर्नामेंट प्रतियोगिता सॉफ्टबॉल में जीता गोल्ड मैडल: राज्य स्तरीय टूर्नामेंट हिन्डोन सिटी मे खेलेगी

Sep 28, 2025 - 13:54
 0
भीखाहेडी स्कूल की छात्राओं ने जिलास्तरीय टूर्नामेंट प्रतियोगिता  सॉफ्टबॉल में जीता गोल्ड मैडल: राज्य स्तरीय टूर्नामेंट हिन्डोन सिटी मे खेलेगी

रैणी (अलवर ) महेश चन्द मीना

अलवर के लक्ष्मणगढ उपखण्ड क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखाहेडी की 17 वर्षीय छात्राओं की सॉफ्टबॉल टीम ने 69 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल का व क्षेत्र का नाम रोशन किया है और यह जीत न  सिर्फ टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है बल्कि यह क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। 
स्कूल की प्रधानाचार्या रेणु गर्ग ने बताया कि छात्राओं ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय टीम प्रभारी अनिता मीना और विशेष श्रेय टीम  कोच व शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार मीना को ही दिया जाता है जिन्होंने खिलाड़ीयों को लगातार प्रेरित किया है  और इन सभी बालिकाओ का मनोबल बढाया है तथा उन्हें जीत के लिए तैयार किया है।
 टीम की प्रमुख खिलाड़ी प्रिया गायत्री भावना और अनिता ने मैदान पर बेहतरीन तालमेल और प्रदर्शन दिखाया जिसके दम पर टीम ने यह महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। कोच राकेश कुमार मीना ने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ीयों को को शुभकामनाएं दी है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
आगामी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट हिन्डोन सिटी करौली मे खेला जाएगा जिसमे भीखाहेडी स्कूल से सात बालिकाऐ खेलेगी इनकी कोचिंग भीखाहेडी स्कूल मे ही पीटीआई राकेश कुमार मीना के द्वारा तैयारी कराई जाती है। इस अवसर पर संयोजक और प्रधानाचार्या रामलाल यादव , कोच गौरव पुखराज परिहार परताराम नवीन रामपत मीना और रामनिवास मीना सहित सभी खिलाड़ी छात्राएं मौजूद रहीं यह जीत स्थानीय क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को आगे लाने में एक सकारात्मक मील का पत्थर साबित होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................