साईबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार: ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत बड़ी कार्यवाही

Sep 28, 2025 - 13:57
 0
साईबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार: ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत बड़ी कार्यवाही

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाते (म्यूल अकाउण्ट) उपलब्ध कराने वाले तीन एवं उसको आगे देने वाला एक तथा तीन व्यक्ति जो राशि सेव अकाउण्ट में आ जाती थी, उसका निस्तारण करने वाले कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के संदिग्ध बैंक खातों में करीब 2 करोड़ 6 लाख रूपये की साइबर फ्रॉड की राशि और आरोपियों से 2 चैक बुक, 1 लैपटॉप, हिसाब-किताब की 2 डायरियां, 30 एटीएम कार्ड, 2 आधार कार्ड, 7 मोबाईल व आरोपियों से करंट और कार्पोरेट अकाउण्ट(म्यूल अकाउण्ट) साइबर ठगों को कमीशन पर बेचने के साक्ष्य मिले हैं। कोतवाल राजेश कुमार मीना बताया कि पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए साइबर ठगों को कमीशन पर बैंक खातों को (म्यूल अकाउण्ट) उपलब्ध करवाने वाले खाता धारक व साइबर फ्रॉड के लिए अकाउण्ट खरीदने व बेचने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। जिस पर पुलिस टीम की ओर से कार्यवाही करते हुए फर्जी म्यूचल फण्ड व फर्जी टेªडिंग के द्वारा खातों को खरीदकर ऑनलाईन स्कैम फण्ड उपलब्ध करवाने वाले आरोपी सरगना कपिल कुमार पुत्र हरेन्द्र सिंह जाट निवासी जगदेश नगरिया पुलिस थाना गौड़ा जिला अलीगढ़ यूपी, मृदुल कुमार पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी भूतेश्वर मथुरा थाना कृष्णा नगर जिला मथुरा यूपी व अनिल सिंह पुत्र अदयवीर सिंह जाट निवासी ढकू पुलिस थाना राया जिला यूपी व संजय कुमार पुत्र धौल्याराम मीना निवासी फिरोजपुर खालसा पुलिस थाना राजगढ़ जिला अलवर को गिरफ्तार कर आरोपियों को कब्जे से साइबर अपराध में काम में लिए गए एक लैपटॉप, 30 एटीएम कार्ड, 2 हिसाब डायरी, 2 चैक बुक, 2 आधार कार्ड व 7 मोबाईल बरामद किए हैं, पुलिस अनुसंधान कर रही हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................