गोविंदगढ़: रसोई में सिलेंडर लीक होने पर भभकी आग में घिरी महिला: आधा शरीर झुलसा, अलवर रेफर
पत्नी को बचाते पति के जले दोनों हाथ
अलवर में गैस सिलेंडर फटने से भभकी आग में एक महिला झुलस गई। रसोई से पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पति भागा। आग में घिरी पत्नी को बचाया। इस दौरान उसके भी दोनों हाथ जल गए। घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र की है।
- रसोई में आग में घिरी महिला
भैंसड़ावत गांव में रहने वाले असलम खान की पत्नी शबाना (32) गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। गैस लीक होने से आग लग गई। पत्नी की चीख सुनकर असलम रसोई की तरफ भागा। रसोई में आग में घिरी पत्नी को देखकर एक बार डर गया। फिर साहस दिखाते हुए आग को बुझाने की कोशिश की। पत्नी को आग की लपटों से बाहर लेकर आया।
इसमें उसके दोनों हाथ भी झुलस गए। वहीं आग में महिला का आधा शरीर झुलस गया है। परिजन दोनों को गोविंदगढ़ हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया, जहां जिला अस्पताल मे इलाज जारी है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।