पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने किया शिविर का शुभारंभ, सेवा पखवाड़े में रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 261 यूनिट रक्त एकत्रित

Sep 29, 2025 - 02:45
 0
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने किया शिविर का शुभारंभ, सेवा पखवाड़े में रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 261 यूनिट रक्त एकत्रित

कोटकासिम (अलवर) जयबीर सिंह

कोटकासिम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल कोटकासिम द्वारा रविवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात कार्यकर्ताओं व युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। रक्तदाताओं की भीड़ के चलते कुल 261 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रामहेत सिंह यादव, सरजीत खटाना, वेद पंडित, ओमप्रकाश जिला उपाध्यक्ष, रामनिवास यादव (यादव महासभा अध्यक्ष), धर्मचंद गुरु जी, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा,  गुरुदेव भास्कर भारद्वाज धर्मगुरु एवं संस्थापक पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मुकेश सैनी, मुनेश यादव, धर्म सिंह, चंदन सिंह, विक्रम सिंह, बृजमोहन, कैलाश चंद, डॉ. पंकज सैनी, डॉ. राजेश सैनी, डॉ. अमर सिंह, बीसीएमओ गोविंद सिंह, टीकाराम सरपंच, महेंद्र, पवन सोनी, बलराम चौधरी, सनी विधानसभा प्रभारी, अनूप यादव, डब्बू यादव, लाल सिंह, कुलदीप यादव, सतीश पहलवान, छगन नंबर, एवं महेश एसबीओ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने रक्तदान को सर्वोच्च सेवा बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की ज़िंदगी बचा सकता है। साथ ही युवाओं से नियमित रूप से सामाजिक कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................