भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सफ़ाई कर गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Oct 2, 2025 - 15:48
 0
भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सफ़ाई कर गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

झुझुनू  2 अक्टूबर (अरुण कुमार)
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा नगर मण्डल कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अगुवाई एव विधायक राजेन्द्र भाम्बू के आतिथ्य में स्थानीय गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भांबू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की सोच को आत्मसात करते हुए कहा कि जिले का प्रत्येक नागरिक विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं को उपयोग व उपभोग करेगे तो निश्चित ही 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की दिशा में देश का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है जिसमे प्रत्येक नागरिक अपना कर्तव्य निभाए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि महात्मा गाँधी के स्वच्छता की सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरातल पर उतारा है । आज देश का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहा है। इस अवसर पर नगर महामंत्री रवि लांबा, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, मण्डल प्रभारी अरुण सिहाग, ममता शर्मा, किरण चौधरी, महिला मंडल अध्यक्ष सावित्री सैनी, दयाराम सैनी, पार्षद संदीप चांवरिया, विजय सैनी, कुलदीप पूनिया, दीपक स्वामी, महेन्द्र सोनी,संजय मोरवाल, जे पी चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................