पूंछरी का लोठा पर रामायण पाठ का शुभारम्भ 3 अक्टूबर को... गुरूमाया भगत जी आश्रम पर 6 को भण्डारा
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री गुरूमाया रंगली भगत भक्त मण्डल राजस्थाल-उत्तरप्रदेश एवं गुरूमाया आश्रम टुण्डपुरा की ओर से पूंछरी का लोठा राजस्थान-उत्तरप्रदेश प्रान्त की सीमा स्थित श्री गुरूमाया रंलगी भगत आश्रम पर सन्त बालकदास एवं साधू बाबा के सानिध्यं में 3 से 6 अक्टूम्बर तक सन्त प्रचवन एवं रामायण पाठ का आयोजन होगा। आश्रम के सेवक परशराम भगत एवं काडू मीणा ने बताया कि 3 अक्टूम्बर को दोपहर 12ः15 बजे रामायण पाठ व प्रचवन का शुभारम्भ होगा और 6 को यज्ञ, महाआरती, श्री गिरिराजधरण महाराज की पूजा-अर्चना,भण्डारा और रात्रि को 12ः00 बजे से सुबह तक खीर की प्रसादी वितरण होगी।


