कैंसर जागरूकता सेमिनार में बताए कैंसर से बचने के उपाय

Oct 6, 2025 - 17:16
 0
कैंसर जागरूकता सेमिनार में बताए कैंसर से बचने के उपाय

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
लायंस क्लब  प्रांत 3233 E1 के तत्वाधान में चल रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब राजगढ़ के सौजन्य से संकल्प आईटीआई परिसर में एक कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में लायन डॉक्टर खेम सिंह आर्य प्रांतीय सलाहकार ने अपने उद्बोधन में कैंसर के लक्षण एवं बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

जिसके तहत लक्षणों में घाव जो नहीं भर रहा हो ,गांठ जो काफी समय से बनी हुई हो, महिलाओं को अत्यधिक रक्तस्राव, मुंह से लगातार खून आना जैसे लक्षणों को संदर्भ में जानकारी प्रदान की एवं बचाव के लिए तंबाकू युक्त पदार्थ का सेवन न करने, शराब का अत्यधिक सेवन ,फास्ट फूड आदि का सेवन नहीं करने जैसे विषयों पर सभी को जानकारी प्रदान की । इसके अतिरिक्त लाइन वीरेंद्र शर्मा तथा संस्था व्यवस्थापक सुमन यादव नेअपने विचार रखें क्लब अध्यक्ष प्रदीप  गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर लायन एन ल वर्मा ,लायन लोकेश रावत, आईटीआई स्टाफ वह छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे मंच का संचालन कार्यक्रम संयोजक अजय यादव ने किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................