भारतीय किसान संघ की जिला बैठक हुई संपन्न

Oct 7, 2025 - 11:39
 0
भारतीय किसान संघ की जिला बैठक हुई संपन्न

कठूमर/ दिनेश लेखी। भारतीय किसान संघ की जिला बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष के साई रेड्डी के सानिध्य में निर्देशन प्रांत संगठन मंत्री नीरज कुमार की उपस्थिति में संघ कार्यालय केशव कृपा पर संपन्न हुई। रेड्डी ने प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रावती प्रांत जिला कार्यकारणी व तहसीलों के अध्यक्ष व मंत्रियों के परिचय प्राप्त कर जिले में गठित कुल ग्राम समितियां तहसील व ग्राम समितियों की बैठकें तहसीलों के कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग उनमें कुल उपस्थिति आदि का वृत प्राप्त किया। 
जिला अध्यक्ष पदमसिंह डागुर ने बताया कि सभी कार्यकर्ता प्रदेश प्रांत से लेकर जिला तहसील ग्राम समिति तक न्यूनतम एक ग्राम समिति अपने जिम्मे लेकर बैठक सम्पन्न कराने हेतु संकल्प बद्ध कराया। साथ जैसा कि अपना संगठन राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानकर परिवार भाव से चलने वाला संगठन है तो अपने कार्यकर्ताओं का दायित्व वान के घर व खेत तक संपर्क हो।खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु तहसील व जिलों के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन दे  आवश्यक हो तो आंदोलन खड़ा करे। कठूमर तहसील को 50 ग्राम समिति युक्त करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रेड्डी ने अपना प्रवास देने हेतु प्रस्तुत किया।
कठूमर तहसील अध्यक्ष हवलदार गिरधर ने 50 ग्राम समिति गठन का संकल्प लिया। सभी को धन्यवाद व कल्याण मंत्र उपरांत उदघोषों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................