17 अक्टूवर से 10 नवम्बर तक पंचायत समितिवार आयोजित होंगे रोजगार शिविर
भरतपुर, 09 अक्टूबर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह के दिशा निर्देश पर जिला भरतपुर के सभी पंचायत समिति पर बेरोजगार अभ्यार्थियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। दूसरे जिले के पात्र व्यक्ति भी किसी भी पंचायत समिति में जाकर भर्ती देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि एसआईएस सिक्यूरिटी दिल्ली कंपनी द्वारा आगामी 17 अक्टूबर शुक्रवार को बयाना पंचायत समिति, 18 को भुसावर पंचायत समिति , 24 को डीग पंचायत समिति, 25 को कामां पंचायत समिति, 27 को नदवई पंचायत समिति, 29 को नगर एवं पहाड़ी पंचायत समिति एवं 30 अक्टूबर को पहाड़ी पंचायत समिति पर आयोजित किये जायेगे। उन्होंने बताया कि 3 नवम्बर को रूपवास पंचायत समिति, 4 को सेवर पंचायत समिति, 7 को उच्चौन पंचायत समिति, 8 को वैर पंचायत समिति, 10 को कुम्हेर पंचायत समिति में भर्ती शिविर आयोजित होंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 8755401870 एवं 7534094820 तथा 7838282197 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
- कोशलेन्द्र दत्तात्रेय