रोटी मेकर और गैस चूल्हा बेचने के नाम पर लूट ।बदमाश सीसीटीवी में कैद
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में दिनदहाड़े महिला से लूट की घटना सामने आयी है। गौरतलब रहे की बिहार, यूपी सहित अन्य प्रान्तों से आए कुछ समाज कंटकों द्वारा विभिन्न प्रकार के सामान, बर्तन आदि सस्ते दामों पर बेचने का बहाना बना कर लूटपाट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा इनकी जांच कराई जावे तो सभी वारदातों का खुलासा कर रोक लगाई जा सकती है।
इस प्रकार की घटना में बाइक सवार बदमाश रोटी मेकर और छोटा गैस चुल्हा बेचने के बहाने पैसे छीनकर भाग गए। सीसीटीवी में बदमाश बाइक पर भागते नजर आए है। यह घटना मामला अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र का है।हीराबास इलाके में रहने वाली पीड़ित महिला लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने अपने पति की दुकान का किराया देने के लिए 14 हजार 500 रुपए निकाले थे। इस दौरान दो से तीन युवक सामान बेचने के बहाने आए और हाथ में से रुपए छीनकर भाग गए। चिल्लाने की आवाज पर पड़ोसी आए। तब तक बदमाश भाग चुके थे। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

