सात गौवंश मुक्त करा गौशाला में सौंपें:दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर से हो रही गौतस्करी
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के बडौदा मेव थाना पुलिस ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर आज गौरक्षकों की सहायता से सात गौवंश बरामद किए।
गौतस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल हो गए।
जानकारी के अनुसार गौरक्षकों को सूचना मिली कि एक्सप्रेस वे पर हरियाणा के लिए गौवंश एक पिकअप में जाएगा। बड़ौदा मेव पुलिस ने नाकेबंदी कर एक्सप्रेस वे पर शीतल के पास कार्यवाही कर गोवंश बरामद किया। गौतस्करों ने वाहन में गायों को हाथ पैर ओर मुंह बांध कर ठूंस रखा था। पुलिस को देख गौतस्कर भागने में सफल हो गए। सभी गायों को बगड़ तिराया स्थित सुधा सागर गोशाला में भिजवाया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्तकरगौतस्करों की तलाश की जा रही है।


