सकट चौथ माता मंदिर पर पूजा के लिए उमड़ी क्षृद्वालु महिलाओं की भीड़
करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने उपवास रख कहानियां सुनकर परिवार और पति के सकुशल रहने की कामना।
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
अलवर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में करवा चौथ का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान गणपति,चौथ माता सहित अन्य कहानियां सुनकर कर पति तथा परिवारजनों के खुशहाली की कामना की तथा अर्ध्य दिया। वहीं रात्रि को चन्द्रमा के दर्शन कर अर्ध्य दे चूरमे आदि पकवानों का भोग लगा कर उपवास खोला।

