सड़क दुघर्टना में बाइक सवार पांच घायल:तीन गम्भीर घायल अलवर रैफर

Oct 10, 2025 - 13:06
 0
सड़क दुघर्टना में बाइक सवार पांच घायल:तीन गम्भीर घायल अलवर रैफर

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से तीन गम्भीर घायलों को अलवर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नया गांव बोलक़ा निवासी नन्दलाल जांगिड़ (65 वर्ष) पुत्र मनोहर जांगिड़ व कमला देवी (60 वर्ष) पत्नी बनवारी लाल शर्मा बाईक पर सवार होकर राजगढ़ की ओर आ रहे थे। जोकि सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। वही दूसरी ओर ढिगावडा से बाईक पर सवार होकर अन्नू (19 वर्ष) पुत्री घासीराम हरिजन, टिंकू (23 वर्ष) पुत्र घासीराम व रजनी (21 वर्ष) पुत्री घासीराम राजगढ़ की ओर आ रहे थे। तभी मूनपुर के समीप डेवड़ा के बास में जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर में तीनों घायलों हो गए। जिन्हें राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां से अन्नू को गंभीर घायल होने प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................