धमरेड,श्रीचदपुरा सब स्टेशन से निकलने वाली विद्युत सप्लाई रहेगी बन्द
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) 25अक्टूबर शनिवार को धमरेड के 33केवी फीडर पर विधुत लाईनों के पास आ रहे पेड़ों की टहनियों की कटाई और मरम्मत कार्य हेतु प्रातः साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक विभिन्न स्थानों पर विधुत बंद रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता सुभाष बैरवा ने बताया कि 33/11केवी धमरेड,श्रीचदपुरा सब स्टेशन से निकलने वाली विधुत सप्लाई बंद रहेगी। जिससे उक्त सब स्टेशनों से जुड़े ग्राम डोरोली,धौलान, कुंडरौली, डांगरवाडा, धमरेड ,दुब्बी, अनावडा, बोरेटा सहित आसपास के ग्रामों में प्रातः साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक विधुत वितरण व्यवस्था बंद रहेगी।


