बांकली में पूरबधणी मंदिर का 19वां वार्षिक मेला महोत्सव संपन्न

Jan 25, 2026 - 14:46
 0
बांकली में पूरबधणी मंदिर का 19वां वार्षिक मेला महोत्सव संपन्न

तखतगढ़ (बरकत खान) बांकली  में बांध के पास शक्ति माता कॉलोनी की पहाड़ी पर स्थित जन-जन की आस्था के केंद्र श्री केंद्र हरि ऊं गजराज पूरबधणी मंदिर का दो दिवसीय 19वां वार्षिक मेला महोत्सव रविवार को मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण व महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ। मेले को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी व फूलों से सजाया गया।

 रविवार सुबह गाजे-बाजे के साथ पूरबधणी मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद पूरबजी का भव्य श्रृंगार कर महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समारोह में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा का भक्तराज हजाराम भारद्वाज सहित अन्य श्रद्धालुओं ने माला व साफा पहनाकर बहुमान किया। श्रद्धालुओं ने पूरबधणी महाराज के समक्ष मत्था टेककर क्षेत्र व परिवार की खुशहाली की कामना की।
इससे पूर्व शनिवार शाम को रात्रि में प्रसादी के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन कलाकारों प्रभुजी माधव जाेबा एण्ड पार्टी एवं युवराज रावल ने पूरबजी महाराज के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................