बहादुरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 425 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर जप्त

Oct 16, 2025 - 13:03
Oct 16, 2025 - 13:22
 0
बहादुरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 425 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर जप्त

खैरथल  (राजस्थान) 
           दीपावली पर्व के मद्देनज़र मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, जिला खैरथल-तिजारा की टीम ने गुरुवार बहादुरपुर कस्बे में कार्रवाई की। जिला कलेक्टर किशोर कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान लगभग 425 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर (ब्रांड – डेयटोना) को संदेहास्पद गुणवत्ता पाए जाने पर जप्त किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि विभागीय टीम ने मैसर्स अशोक स्वीट्स, बहादुरपुर (मालिक – गोवर्धन लाल पुत्र नारायण दास) पर पहुंचकर कलाकंद का सैंपल लिया। इस दौरान वहां रखे लगभग 19 बैग स्किम्ड मिल्क पाउडर ब्रांड डेयटोना को मिलावट की आशंका के चलते सीज कर सैंपल परीक्षण हेतु भेजा गया। इसके अलावा टीम ने मैसर्स अलीशाह स्वीट हाउस (मालिक – इसाक मोहम्मद पुत्र श्री मनजीद) से कलाकंद (दूध व चीनी से निर्मित) तथा मैसर्स आजाद डेयरी से मावा के सैंपल लिए।
         खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने टीम ने सभी प्रतिष्ठानों को त्योहार के दौरान साफ-सफाई और स्वच्छ खाद्य उत्पादन बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस कार्रवाई में महिपाल सिंह, सुभाष यादव और रमेश शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................