मुंडावर में जन समस्याओं को लेकर नागरिकों ने उठाई आवाज, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मुंडावर (देवराज मीणा)मुंडावर कस्बे में जन समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सीवरेज, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
नागरिकों ने बताया कि लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सोनू भारद्वाज, पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सांवरिया, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंगल, किशन लाल सांवरिया, रंजीत मीणा, रामनिवास गुर्जर, दयाराम गुर्जर, बलवीर गुर्जर (प्रधान), सोमपाल गुर्जर, चंद्रकांत कौशिक, लालाराम गुप्ता, कपिल सिंधी, सीताराम मुंशी सहित नगर पालिका क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।