बूढधाम बालाजी मन्दिर पर मेला 24 अक्टूबर को,तैयारी पूर्णता की ओर
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढधाम पर कार्यकारी अध्यक्ष ताराचन्द भावरीया की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें आज शनिवार को मन्दिर पर सुन्दरकाण्ड के पाठ के बाद सघन प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया तथा कार्यकर्ता घर घर जाकर सम्पर्क करते हुए लोगों को मेले में आने का निवेदन करेंगे I
प्रचार में राकेश कुमार,रामसिंह मास्टर,सन्दीप कुमार,महेन्द्र सिंह जाखड़,कन्हैयालाल बुडानीयां,ग्यारसी लाल,ताराचन्द भावरीया,डाॅ.रामकुमार सिराधना,कैप्टन महेश कुमार,सुबेदार सरदार सिंह,मातादीन, विजेंदर सिंहबगड़िया,वीरेंद्र ख़रबास ,विकास गुढा,रूड मल सैनी रहेंगे । महेन्द्र सिंह जाखड़ अजय लुहार ट्री गार्ड पर नाम अंकन का कार्य करेंगे तथा कैप्टन महेश कुमार ,गुलाब पेंटर से सजावट का कार्य करवायेंगे । रविवार को मोहर सिंह सैनी झुन्झुनू वाले के झूले लगाना शुरू कर दीया जायेगा I