शनिदेव एवम नवग्रह मन्दिर के महंत कैलाश भार्गव पँचत्व में विलीन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केड ग्राम पंचायत स्थित कश्यप नगर(कीरों की ढाणी) में शनि शिंगणापुर की तर्ज पर स्थापित शनिदेव एवम नवग्रह मन्दिर के महंत कैलाश भार्गव आज ब्रह्मलीन हो गए ।
महंत के केड स्थित पैतृक आवास पर सामाजिक रीतिरिवाज पूर्ण करने के उपरांत मन्दिर प्रबन्ध समिति की ओर से धनसिंह कश्यप, मोहर सिंह ककराना,दुलीचन्द पंच, जैसाराम, बिरजू राम, सांवरमल, डॉ. राकेश कश्यप आदि ने पार्थिव देह को संत कम्बल ओढ़ा एवम पुष्प चक्र समर्पित कर अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि दी ।
ब्रह्मलीन पुण्य आत्मा को उनके ज्येष्ठ पुत्र ज्योतिषाचार्य दिनेश भार्गव ने अपने भाइयों बबलू, विकास, उत्तम व नितेश के साथ मिल कर केड मोक्ष धाम में मुखाग्नि दे कर अंतिम विदाई दी । शनिदेव मन्दिर कश्यप नगर(केड) के प्रथम पुजारी कैलाश भार्गव ने अपने पीछे पोत्र दीक्षांत, नितिन, संदीप, कनिक्स, सुशांत सहित नाते दोहितो, पत्नी, पुत्र वधु,बेटी दामाद आदि का भरा पूरा परिवार छोड़ा है । देवलोक गमन करने वाली पुण्य आत्मा के लिए 12 दिवसीय नियमित बैठक केड निवास पर रहेगी l


