मुख्यमंत्री शनिवार को किसानों के खाते में सीधे डालेंगे सम्मान निधि के 1हजार रुपए

मुख्यमंत्री शनिवार को नदवई में किसानों के खाते में सीधे किसान सम्मान निधि के 1हजार रुपए डाल कर धनतेरस की खुशियों को करेंगे दो गुना= जवाहर सिंह बेढम

Oct 17, 2025 - 13:34
 0
मुख्यमंत्री  शनिवार को किसानों के खाते में सीधे डालेंगे सम्मान निधि के 1हजार रुपए

डीग (नीरज जैन) 17 अक्टूबर। 18 अक्टूबर को नदबई में मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित ऐतिहासिक दौरे को लेकर प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शुक्रवार को डीग पंचायत समिति सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की गहन समीक्षा की और   मुख्यमंत्री की जन-कल्याणकारी मंशा को साकार करने के लिए अधिकारियों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से जुटने का आह्वान किया।
 गृह राज्य मंत्री  बेढ़म ने कहा कि इस धनतेरस पर हमारे अन्नदाता किसानों सहित सभी प्रदेशवासियों की खुशी दोगुनी होने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  नदबई में  शनिवार को आयोजित होने वाले भव्य राज्य-स्तरीय समारोह में 'मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के अन्तर्गत किसानों को 1000 रूपये  की किस्त का हस्तान्तरण दोपहर 2 बजे सीधे किसानों के खातों में करेंगे जो इस त्योहारी मौसम में किसानों  लिए सरकार की ओर से दीपावली का अमूल्य उपहार होगा ।
गृह राज्य मंत्री  बेढ़म ने मुख्यमंत्री के विजन को जन-जन तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीग में पंचायत समिति सभागार में दोपहर डेढ़  बजे से किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पूर्ण सम्मान के साथ सभा स्थल तक पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें, ताकि वे इस ऐतिहासिक पल के सीधे साक्षी बन सकें।
गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने दीपावली के पावन पर्व की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को धनतेरस से लेकर गोवर्धन पूजा तक पूरे क्षेत्र में विशेष लाइटिंग, गहन साफ-सफाई, आकर्षक रंगोली और सफेदी कराने के निर्देश दिए, ताकि पूरा जिला उत्सव के दिव्य प्रकाश में सराबोर दिखे। इससे पूर्व, बेढ़म ने नगर विधानसभा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और डीग कार्यालय पर सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक  की। उन्होंने सभी से दीपावली को आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाने तथा  मुख्यमंत्री के नदबई दौरे में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। गृह राज्य मंत्री  
बेढम ने सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए विश्वास दिलाया कि  हमारे मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास और किसानों के उत्थान में एक नया अध्याय लिखेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................