श्री मनसा कन्या पीजी महाविद्यालय में हुआ नवागन्तुक छात्राओं का स्वागत :सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

Oct 17, 2025 - 13:29
 0
श्री मनसा कन्या पीजी महाविद्यालय में हुआ नवागन्तुक छात्राओं का स्वागत :सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
 कस्बे में स्थित स्थानीय श्री मनसा कन्या महाविद्यालय में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नवागन्तुक छात्राओं के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय निदेशक डॉ ज्योत्स्ना सिखवाल रहे, अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या डॉ भावना शर्मा ने की,  कार्यक्रम के संयोजक एमडी सुशील बिजारणियां रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप जीएनएस विद्यालय के उपप्राचार्य मूलचंद गुर्जर अनिता सैनी रहे।
सभी का स्वागत करते हुए सुशील बिजारणियां ने कहा कि अपना उचित लक्ष्य निर्धारित करो और उस मुकाम तक जाने के लिए लग्न से मेहनत करो, मुख्य अतिथि के रूप डॉ ज्योत्स्ना सिखवाल ने बताया कि अपनी स्किल को बढ़ाओ और नए तरीके से अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए आर्थिक युग में नए आयाम पैदा करने का कार्य करो। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ भावना शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मिस फ्रेशर पार्वती सैनी, मिस रनर ज्योति सैनी व मिस ब्यूटी अनुजा सैनी को चुना गया, जिन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा हाल ही में सम्पन्न हुई शेखावाटी विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया और महाविद्यालय स्पोर्ट्स ऑफिसर पवन कुमार वर्मा का भी सम्मान किया गया। छात्राओं के द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रवक्ता सुरेश चौधरी, पवन वर्मा, विकास सैनी, सुरेश खारड़िया, राकेश सैनी, नीरज यादव, फूलचंद सैनी, गजेन्द्र सैनी, मोतीलाल, सुमन सैनी, सुमन मील, कविता सैनी, सिमरन तंवर, ऐना सैनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन सुरेश चौधरी द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................