महिला सशक्तिकरण की दिशा में 6 दिवसीय पेंटिंग प्रशिक्षण का हुआ समापन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला अधिकारिता विभाग अलवर एवं एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय उमरैण (अलवर) में 6 दिवसीय पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। उपनिदेशक महिला अधिकारिता ऋषिराज सिंघल के अनुसार शिविर में एशियन पेंट्स के ट्रेनर शैलेंद्र सिंह यादव ने प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में विभाग की ओर से मकसूद अहमद, स्कूल प्रधानाचार्य, अध्यापक गण सहित कई लोग मौजूद रहे।


