नगर पालिका क्षेत्र के लिली में हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन बचाव के लिए किया प्रेरित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम लिली में दीपावली त्यौहार की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज सुबह फायर मॉक ड्रिल का अभ्यास अटल सेवा केंद्र लिली मे किया गया।
दीपावली त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए आग बुझाने और बचाव के संसाधनो का उपयोग कर घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल प्रभारी कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि ग्राम लिली के मुख्य बाजार में इसका ट्रायल किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना एवं जनहानि से बचाव को सुनिश्चित करना था। यह अभियान उपखंड प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारियों ने लोगों को आग लगने पर तुरंत सुरक्षित एवं बाहर निकलने का सुझाव देते हुए फायर सर्विस राहत टीम के आने तक धैर्य एवं हिम्मत से कार्य लेने के लिए कहा गया। इस मौके पर नगर पालिका प्रशासन के श्यामसुंदर पांडे नारायण सिंह राहुल मीणा नरेंद्र सिंह रवि चौधरी आदि सहित नगर पालिका क्षेत्र के लोग मौजूद थे।