आस्था से भरपूर हतीजर का भैर बाबा मन्दिर पर 23 अक्टूबर को भरेगा मेला
रंगोली व पुरूष दौड प्रतियोगिता का निर्णय,,, गिर्राज सिंह मेला कमेटी अध्यक्ष नियुक्त
हलैना (विष्णु मित्तल) श्रीभैर बाबा मेला कमेटी,ग्राम पंचायत व सर्व समाज की ओर से गांव हतीजर में 23 अक्टूबर को एक दिवसीय श्री भैर बाबा मेला का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी व रूपरेखा तय को लेकर ग्रामीणकी बैठक हुई। जिसमें मेला कमेटी का गठन किया और सर्व समिति से गिर्राज डागुर व विश्वेन्द्र सिंह संरक्षक व सरपचं मीना गिर्राज सिंह अध्यक्ष एवं ग्यारह सदस्य नियुक्त किए गए। कमेटी ने महिला वर्ग की रंगोली व बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता,पुरूष वर्ग की 1000 मीटर लम्बी दौड एवं घोडी व ऊंट 1500 मीटर लम्बी दौड प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। मेला कमेटी में जगत सिंह व धनवीर डागुर को प्रवक्ता, धीरज सिंह व सत्यवीर सिंह को उपध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। जबकि आईएएस महावीर सिंह,समाजसेवी साधना सिंह, को विशेष आमन्त्रित सदस्य मनोनित किया।
मेला कमेटी अध्यक्ष गिर्राज सिंह ने बताया कि गांव हजीतर के राजकीय विद्यालय परिसर में स्थित प्राचीन श्री भैर बाबा मन्दिर पर 23 अक्टूबर को 787 वां श्री भैर बाबा मेला आयोजित होगा। इस दिन सुबह 9ः15 बजे मेला का उद्घाटन व पूजा-अर्चना, 10ः15 बजे गोट गायन व महाआरती, 11ः15 बजे बच्चों की खेलकूद व महिला वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता, दोपहर 2ः15 बजे पुरूष वर्ग की एक किमी लम्बी दौड, 2ः45 बजे घोडी दौड व 3ः15 बजे ऊंट प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिताओं के विजेता-उप विजेताओं को मेला कमेटी एवं क्षेत्र के भामाशाहों के द्वारा पुरूस्कार प्रदान किए जाऐंगे।
मेला भाईचारा का प्रतीक
गांव हतीजर के धनवीर डागुर व विश्वेन्द्र सिंह बताते है कि गांव हतीजर में स्थित हजारों साल पुराना श्री भैर बाबा मन्दिर सर्व धर्म व समाज का आस्था से भरपूर केन्द्र है। भैर बाबा हमेशा मानव सेवी एवं देश भक्त रहे। हिन्दुओं की सुरक्षा व जन्म भूमि की रक्षा करते विदेषी षासको से लोहा लिया। जमकर युद्व करते हुए दुश्मनों के छक्के छुडा दिए और गांव हतीजर के पास प्राण न्यौछावर कर दिए। गांव के लोग बताते है कि भैर बाबा का धड से सिर अलग होने के बाद भी दुष्मन से कई घन्टे तक युद्व किया