मुख्यमंत्री ने जिले के 67 हजार 847 किसानों के खातों में चौथी किस्त के रूप में 6 करोड़ 78 लाख 47 हजार की किसान सम्मान निधि राशि हस्तानांतरित कर दी सौगात

जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सचिवालय में हुआ आयोजित

Oct 18, 2025 - 13:23
 0
मुख्यमंत्री ने जिले के 67 हजार 847 किसानों के खातों में चौथी किस्त के रूप में 6 करोड़ 78 लाख 47 हजार की किसान सम्मान निधि राशि हस्तानांतरित कर दी सौगात

खैरथल-तिजारा, (मुकेश कुमार)  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश के किसानों के खातों में चौथी किस्त के रूप में किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लगभग 718 करोड़ की राशि हस्तानांतरित कर सौगात दी है। 

शनिवार को नदबई भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से उन्होंने खैरथल तिजारा जिले के 67 हजार 847 किसानों के खातों में 6 करोड़ 78 लाख 47 हजार रूपए की किसान सम्मान निधि राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर किसानों को दीपावली पर्व पर सम्मान के साथ सौगात प्रदान की। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ, जो वर्चुअली माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव,  किसान एवं आमजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................