संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस का 24 को होगा आयोजन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस का 24 अक्टूबर को आयोजन किया जायेगा।
अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा बताया कि राजस्थान सरकार तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय भरतपुर सहित समस्त उपखण्ड मुख्यालयों पर संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उन सभी राजकीय भवनों पर, जिन पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज भी राष्ट्रीय ध्वज के साथ फहराया जायेगा।