अन्नकूट महोत्सव को लेकर माली मोहल्ला स्थित राम मंदिर में तैयारियां, महाआरती व बेल पुजन के बाद शाम की बटेगा प्रसाद
गुरला (बद्रीलाल माली). अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। यह पर्व आज मंगलवार को मनाया जा रहा है भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अहंकार को पराजित करने की स्मृति में मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा भीलवाड़ा के गुरला में माली मोहल्ला स्थित श्री राम मंदिर शिव नगर स्थित हडुतिया बालाजी मंदिर, सत्यनारायण मंदिर चारभुजा मंदिर सांवरिया सेठ मंदिर बड़ा मंदिर संकट मोचन हनुमान अन्य धार्मिक स्थलों पर भी बड़े स्तर पर अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा. इसमें विभिन्न तरह की सब्जियों और व्यंजनों के साथ चावल-चवले का प्रसाद तैयार किया जा रहा है, गांव शाम को महाआरती के बाद भक्तों में बांटा समस्त माली समाज के पंच एवं माली समाज के सभी सदस्य मोजुद थे।