उपनगर पुर में नीलकंठ महादेव के सहस्त्र धारा अभिषेक का हुआ आयोजन

Aug 28, 2023 - 19:56
Aug 29, 2023 - 12:58
 0

  भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल                                                      

भीलवाड़ा के उपनगर पर के वार्ड नंबर 3 में स्थित प्रसिद्ध धाम श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में आज भक्तों द्वारा सहस्त्र धारा अभिषेक का भव्य आयोजन किया गया यह आयोजन सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ जो 1:30 तक चला इस आयोजन में पांच पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ ही सहस्त्र धारा अभिषेक  का आयोजन करवाया गया इस आयोजन में नीलकंठ महादेव व्यायाम शाला परिवार के सभी सदस्यों और पहलवानों का विशेष सहयोग रहा सभी ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा  लिया और इस आयोजन में भोलेनाथ के जयकारों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया तत्पश्चात  भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया और महा आरती हुई उसके बाद सभी अतिथियों के भोजन की व्यवस्था भी वहीं पर की गई पंडित सत्यनारायण व्यास ने बताया कि इस तरह की आयोजन से सभी दुखों का नाश होता है और भगवान सभी पर कृपा बरसाते हैं और प्रदेश में खुशहाली बनी रहती है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow