रामगढ़ थाना क्षेत्र मे पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद:मारपीट का उल्हाना देने पर कुल्हाड़ी से हमले का आरोप

Oct 23, 2025 - 13:07
 0
रामगढ़ थाना क्षेत्र मे पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद:मारपीट का उल्हाना देने पर कुल्हाड़ी से हमले का आरोप

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)

रामगढ़ थाना क्षेत्र के निवाली गांव में बुधवार रात गोवर्धन पूजा के बाद रास्ते में पटाखे चलाते वक्त दलित बच्चों से जातिसूचक शब्द कहते हुए थप्पड़ मारे । परिजन उल्हाना देने गए तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा घर आकर की गई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक को डाक्टरों ने अलवर रेफर किया गया है। 

पीड़ित पक्ष के शिवचरण जाटव निवासी निवाली थाना रामगढ़ ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार रात करीब आठ बजे बच्चे घर के बाहर रास्ते में पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान गांव के हकमु ने एक बच्चे के साथ पटाखा फोड़ने को लेकर जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट कर दी। बच्चों द्वारा जानकारी देने पर परिवार के सदस्य हकमु के उल्हाना देने  पहुंचे, तो हकमु के परिवार के लोग हन पर हमला करने पर उतारू हो गए और जान बचा कर घर आए तो हकमु के परिवार के दर्जनों लोगों ने घर पर ही हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी राहुल पर इन्नस ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके साथ ही नगदी लूटने की भी बात कही है । 
इस हमले में मोहित के सिर में भी गंभीर चोट लगी, जिसे रामगढ़ अस्पताल से अलवर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने हकमु खां के परिवार के लोगों पर महिलाओं के साथ भी बदसलूकी और मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं।
घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। गुरुवार दोपहर बाद पीड़ित परिवार ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................