भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गोवर्धन में श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया अपना 61वां जन्मदिन
जयपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गोवर्धन में अपना 61वां जन्मदिन श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया। सतीश पूनिया ने अपने परिवार के साथ श्रीनाथजी और मुकुट मुखार बिंद पर अभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा इसके बाद श्रीनाथजी मंदिर के सामने बने प्रांगण में जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया, जहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि “यह न तो आमसभा है और न ही शक्ति प्रदर्शन, यह तो भक्ति प्रदर्शन है। जब मैं भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ा था, तब पहली बार गोवर्धन परिक्रमा करने आया था। उस समय मेरे पैरों में छाले हो गए थे, तभी मैंने संकल्प लिया था कि फिर से भक्ति भाव से परिक्रमा करूंगा"। जन्मदिन के अवसर पर सतीश पूनिया ने समाज सेवा की दिशा में एक पहल करते हुए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 31 बालिकाओं के खाते खुलवाए।