फार्मासिस्टों की कमी से जूझ रहा बयाना कस्बे का उपजिला अस्पताल

Oct 24, 2025 - 14:13
 0
फार्मासिस्टों की कमी से जूझ रहा बयाना कस्बे का उपजिला अस्पताल

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में स्थित उप जिला अस्पताल इन दिनों फार्मासिस्टों की कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि दवा वितरण व्यवस्था चरमराने लगी है और मरीजों को निशुल्क दवा काउंटरों पर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार अस्पताल में नियमानुसार तीन निशुल्क दवा काउंटर संचालित होने चाहिए लेकिन फिलहाल केवल दो ही चल रहे हैं और इन दोनों पर भी महज एक फार्मासिस्ट तैनात है, जिससे रोजाना बढ़ती भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज पहुंचते हैं। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद जब मरीज दवा लेने काउंटर पर पहुंचते हैं, तो वहां लंबी कतारें लग जाती हैं। कई मरीजों को बीमारी की हालत में भी दवा के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। फार्मासिस्टों की कमी से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अस्थायी समाधान निकाला है। प्रशासन ने कंप्यूटर ऑपरेटरों को दवा वितरण में सहयोगी के रूप में लगाया है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार अस्पताल के पीएमओ डॉ जोगेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा बताया गया है कि फार्मासिस्टों की कमी को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महरावर और खरैरी से सप्ताह में तीन-तीन दिन के लिए फार्मासिस्टों की ड्यूटी बयाना अस्पताल में लगाई गई है। अस्पताल के लिए की गई फार्मासिस्टों की यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी है, जिसका उद्देश्य मरीजों को राहत देना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बयाना उप जिला अस्पताल पूरे क्षेत्र के मरीजों के लिए मुख्य चिकित्सा केंद्र है और ऐसे में यहां स्थायी रूप से पर्याप्त संख्या में फार्मासिस्टों की नियुक्ति जरूरी है, ताकि मरीजों को इलाज के साथ-साथ दवा वितरण में भी परेशानी न हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................