बयाना कस्बे के आदर्श नगर सेक्टर 1 में स्थित कॉलोनी में सालों से नालियो के अवरुद्ध होने की वजह से फैली गंदगी और बदबू

Oct 24, 2025 - 14:10
 0
बयाना कस्बे के आदर्श नगर सेक्टर 1 में स्थित कॉलोनी में सालों से नालियो के अवरुद्ध होने की वजह से फैली गंदगी और बदबू

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में बयाना कस्बे के आदर्श नगर सेक्टर 1 में स्थित मुस्लिम कॉलोनी में सालों से नालियो के अवरुद्ध होने की वजह से गंदगी और बदबू चारों तरफ फैली हुई है तथा इससे कभी भी महामारी फैल सकती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका अपनी मस्ती में मस्त है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशासनिक मनमानी एवं मनमर्जी की वजह से नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो चुके स्थानीय निवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। कॉलोनी में पिछले 15 साल से ना तो कोई नाली का काम हुआ है और ना ही सड़क के निर्माण का कार्य हुआ है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त मामले को लेकर पीड़ित स्थानीय निवासियों द्वारा भेदभाव करने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित स्थानीय निवासियों का कहना है कि "क्या हम मुस्लिम है इसलिए हमारी कॉलोनी का विकास नहीं हो रहा है जबकि बयाना में चारों तरफ विकास किया जा रहा है"।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................