तखतगढ़ : नहर सफाई व मरम्मत कार्य से दो दिन जल आपूर्ति रहेगी बाधित

Oct 25, 2025 - 13:37
 0
तखतगढ़ : नहर सफाई व मरम्मत कार्य से दो दिन जल आपूर्ति रहेगी बाधित

तखतगढ़ (बरकत खा)

 जनस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग उपखण्ड सुमेरपुर के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार जवाई नहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य के चलते दो दिनों तक जल आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 25 अक्टूबर 2025 को सुबह 8 बजे से 26 अक्टूबर 2025 दोपहर 12 बजे तक जल संसाधन विभाग द्वारा शटडाउन लिया गया है। इस दौरान जवाई, साण्डेराव तथा डोला फिल्टर प्लांट से जुड़े सुमेरपुर शहर सहित आसपास के गांवों में जल सप्लाई प्रभावित रहेगी। जानकारी के अनुसार, जवाई फिल्टर प्लांट से जुड़े 33 गांव, साण्डेराव फिल्टर प्लांट से जुड़े 20 गांव तथा डोला फिल्टर प्लांट से जुड़े 22 गांवों की जल आपूर्ति आगामी दो दिनों तक बाधित रहेगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे जल का सदुपयोग करें और आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण पहले से कर लें। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................