बड़ौदामेव पुलिस की कार्यवाही; 20 लीटर शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त

Oct 26, 2025 - 06:52
 0
बड़ौदामेव पुलिस की कार्यवाही;  20 लीटर शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त

अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत बड़ौदामेव थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

एसपी चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका और वृत्ताधिकारी लक्ष्मणगढ़ कैलाश जिंदल (आरपीएस) के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह ने टीम का नेतृत्व किया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बलीदानेव से चौलाई का बास मार्ग की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसे वह बेचने के लिए ले जा रहा था। मौके से शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलवंत उर्फ काली पुत्र दर्शन सिंह (27 वर्ष), निवासी चिड़वाई, थाना गोविंदगढ़, जिला अलवर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। थानाधिकारी विजयपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................