गोविन्दगढ़ में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले, स्वदेशी भारत की आत्मा स्वच्छता में
गोविन्दगढ़ कस्बे के नगरपालिका में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान रामगढ़ विधानसभा का सम्मेलन अवस्थी मैरिज होम में आयोजित हुआ। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं अध्यक्षता रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह के द्वारा की गई।
सुखवंत सिंह रामगढ़ विधायक ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, कौशल विकास को प्रोत्साहित करना और गांव-गांव में रोजगार के अवसर पैदा करना है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि सरकार योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी इनका लाभ मिल सके।जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
भूपेन्द्र यादव केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वदेशी भारत की जो आत्मा है वह है स्वच्छता में बसती है हम अलवर में तो स्वछता का अभियान कर ही रहे हैं हम सभी जगह इस स्वच्छता के अभियान को आगे बढ़ना चाहते हैं। क्योंकि मेरा यह मानना है जहां पर स्वच्छता होगी वहीं पर लक्ष्मी जी का निवास होता है इसलिए चाहे रामगढ़ हो चाहे गोविंदगढ़ हो या बड़ौदामेव हो इन सभी जगह के लोगों को मिलकर स्वच्छता अभियान में साथ आना चाहिए। आखिर मोदी जी ने हर घर स्वदेशी का जो मंत्र दिया है इस मंत्र का अर्थ ही है जिसका पहला विषय होता है अपने शब्दों का बोध होता है अपने अभिमान का ज्ञान होता है और दूसरा विषय दुनिया की बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के साथ अपनी जगह को बढ़ाने की बात आती है आज हमारे यहां पर कम से कम मूर्तिकार भाई हैं उन्होंने इस क्षेत्र का बहुत नाम किया है, साथ ही मिट्टी के बर्तनों के बनाने वालों ने भी इस क्षेत्र का काफी नाम क्या है। इसके लिए जिला कलेक्टर ने भी कहा है कि उनके लिए अलग से एक मार्केट की व्यवस्था की जाए। इनकी काम को हिंदुस्तान के दक्षिण तक पहुंचाने का काम हम अवश्य करेंगे जो स्वदेशी में भारत आगे बढ़ता है तो रामगढ़ के मिट्टी बर्तनों की कला और मूर्ति की कला आगे तक जानी चाहिए, जिससे भारत की मजबूती और उत्पादन बढ़े।
स्वदेशी का मंत्र अपने से ही हम भारत को दुनिया की ताकत के रूप में लेकर जा सकते हैं। मैंने सुना है प्रॉपर्टी का काम काफी हो रहा है लेकिन प्रॉपर्टी का काम केवल जमीन बिकवाना ही नहीं होता जमीन का मालिक बना भी होता है इसलिए बिकवाने की बात करते हो मालिक बनने की बात करो यहां पर उद्योग धंधे के विकास के बात हो रही है मैं जानता हूं कि है कृषि आधारित क्षेत्र है और अभी जो अलवर में देरी के जो चुनाव हुए थे मैंने कहा था कि रामगढ़ क्षेत्र में देरी के विकास के लिए गांव गांव में प्रसार करेंगे,
आपने देखा है अबकी बार पहली बार ऐसा हुआ है कि अलवर डेयरी के इतिहास में बिना पैसे के लेनदेन के चेयरमेन का चुनाव हुआ है, इस चुनाव में ना किसी ने ₹1 दिया ना किसी ने ₹1 लिया में जल्द ही अलवर में 350 करोड़ की लागत का हम नया उद्योग स्थापित करेंगे जिसमें 5 लाख लीटर की कैपेसिटी को बढ़ाएंगे जिससे गांव-गांव में इसका लाभ मिल सके हमने डेयरी का चुनाव 36 बिरादरियों को मिलाकर के किया है आने वाली 29 30 31 तारीख को अलवर सांसद खेल उत्सव तो हो ही रहा है साथ ही 31 को देश की एकता बढ़ाने वाले सरदार पटेल का जन्मदिन है उनके सम्मान में हम पूरे भारत में पदयात्रा एवं जागरण यात्रा का आयोजन कर रहे हैं उसे दिन हम अलवर में भी यात्रा का आयोजन करेंगे
लेकिन एक और जो बड़ा काम है गोविंदगढ़ और राजगढ़ का स्टेशन टू हमने ठीक कराया ही है अब अलवर के स्टेशन का भी हम आधुनिकरण करवाने जा रहे हैं 31 तारीख को रेल मंत्री अश्विनी 120 करोड़ की लागत से बनने वाले स्टेशन के पुनीत निर्माण का काम का शुभारंभ करेगे, अलवर शहर बहुत बढ़ गया है इसलिए दोनों तरफ से अलवर के स्टेशन को खोला जाएगा और नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा विकास की इस दौड़ में रामगढ़ क्षेत्र भी स्वदेशी में आगे बड़े आत्मनिर्भर भारत में आगे बढ़ेगा इसके लिए हम अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ मिलजुल कर कार्य करेंगे
बीजेपी के मंडल महामंत्री लखविंदर सिंह ने बताया कि इस बैठक में विधायक सुखवंत सिंह,अशोक गुप्ता जिला अध्यक्ष, नरेश गोयल जिला संयोजक, गोपाल चौधरी प्रधान, शक्तिधर भारद्वाज, अशोक गुगनानी, मुकेश छतरपुरिया, रविंद्र शर्मा, दामोदर गर्ग, राजेश विजय, नरेश शर्मा, ईन्दर चोरपुरिया, रोशन शर्मा, बंता शर्मा, भुवनेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कैलाश सिरमौर वाले, सीताराम जाटव, नीरज गर्ग, मुकेश गोयर, गंगाप्रसाद यादव, नवल किशोर सैनी, राजेश विजय सहित अन्य मौजूद रहे।


