सुमेरपुर में घर के सामने बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस गस्त पर सवाल

Oct 26, 2025 - 07:38
 0
सुमेरपुर में घर के सामने बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस गस्त पर सवाल

तखतगढ़ (बरकत खान) सुमेरपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सुमेरपुर का है , जहा चोरों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी बाइक उडा ली, चोरी की यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप में कैद हो गई है , स्थानीय लोगों के अनुसार घटना बीती रात करीब 2.27 बजे की बताई जा रही है। चोरी बडी सफाई से घर के पास आए कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गए। जब सुबह घर के लोग उठे तो उन्होंने देखा कि बाइक गायब है सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी की पूरी वारदात सामने आई।
पीड़ित बाबुखा खां पुत्र उमराव खा मुस्लिम निवासी संजय नगर रजिस्टर्डसुदा वाहन मोटरसाइकिल TVS  VICTOR  BS-IV  जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर RJ22 NS1993 चेसिस नंबर  MDXXXXXX9  इंजन नंबर LXXXXXX1 चेसिस ब्लैक व्हाईट है जो दिनांक 24.0.2025 को उक्त वाहन मेरे घर के बाहर हेडल लॉक कर रखी हुई थी जिसको मेरे द्वारा सुबह घर के बाहर आने पर देखा तों उक्त वाहन वहा मौजूद नहीं दिखा तब मेरे द्वारा सभी जगह आस पास के मौहल्ले में पुछताछ इत्यादि की गयी लेकिन किसी प्रकार की कोई जानकारी पता नहीं चली तब मेरे द्वारा मेरे घर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि रात्रि में करीबन 2.27 बजे अज्ञात तीन चोरों द्वारा मेरे वाहन को चोरी कर गये। जिसकी सीसीटीवी विडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास सुरक्षित हैं,
सबसे अहम बात ये है कि बिट के सिपाही रात के समय क्षेत्र में नहीं दिखते हैं और ना ही गश्त करते हैं अगर पुलिस द्वारा गस्त होती तो आज ये बाइक चोरी की घटना रोकी जा सकती है 
सुमेरपुर शहर वासियों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। लोगों ने आशंका जताई है कि क्षेत्र में कोई संगठित चोरों गिरोह सक्रिय है जो सुनियोजित तरीके से घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से माग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तार की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................