पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुजाना स्कूल में पौधरोपण

Jul 10, 2024 - 18:54
 0
पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुजाना स्कूल में पौधरोपण

सुमेरपुर:- राज्य सरकार के सघन पौधरोपण अभियान के तहत बुधवार को उपखंड क्षेत्र दुजाना के सुमित्रा देवी पन्नालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच कंकू देवी मीणा ने पौधरोपण कर अभियान शुरू किया गया। ग्राम विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित की देखरेख में नरेगा श्रमिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण कर उनको गोद लेते हुए उनके सरंक्षण का संकल्प व नियमित रूप पौधों को देखरेख की शपथ दिलाई। कनिष्ठ सहायक रतनलाल मीणा ने पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि देश के स्वच्छ और हरित मिशन का बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण और लोगो के स्वास्थ्य में सुधार के दीर्घकालिक लाभ मिलेंगे। इस कार्यक्रम में गुणराज मीणा, रामलाल मेघवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • राकेश कुमार 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................