राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हंसमुख माली ने महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय नाम रखने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
तखतगढ़ (बरकत खान) जालौर रोड़ के पावटा सर्कल स्थित पर एक निजी होटल में श्री महात्मा ज्योतिबा फुले मंच तखतगढ़ अध्यक्ष हंसमुख माली ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करके राजकीय महाविद्यालय का नाम पूरे भारत में शिक्षा की अलग जगाने वाले महान समाज सुधारक श्री महात्मा ज्योतिबा फुले नाम से रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व में आपकी सरकार को ज्ञापन देकर बताया भी था और सरकार ने आदेश भी जारी किया था उच्च शिक्षा विभाग अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा से प्राप्त क्रमांक 708 दिनांक 5.10.2021 के अनुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय तखतगढ़ का नाम सावित्रीबाई फुले नाम से रखने के संबंध में भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण भी हो चुका है और वर्तमान सरकार ने इसका उद्घाटन भी कर दिया है लेकिन अब इस कॉलेज को छात्र-छात्रा में शामिल किया है तो इस कॉलेज का नाम श्री महात्मा ज्योतिबा फुले नाम से रखने की मांग उठाई।


