पाइपलाइन रिपेयर का कार्य के कारण पेयजल सप्लाई रहेगी प्रभावित
भरतपुर, (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) चम्बल-धौलपुर-भरतपुर पेयजल परियोजना के अन्तर्गत ग्राम दाउदपुर, खानुआ, हसनपुरा एवं सिरेन्धी में पाइपलाइन लीकेज के कारण पाइपलाइन रिपेयर का कार्य किया जाना निर्धारित है।
अधिशाषी अभियन्ता पीएचईडी गोखलेश बसवाल ने बताया कि चम्बल-धौलपुर-भरतपुर पेयजल परियोजना के पाइपलाइन रिपेयर का कार्य के कारण 31 अक्टूबर शुक्रवार को जिला डीग एवं 1 नवम्बर शनिवार को जिला भरतपुर की पेजयल सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के ग्रामवासियों से अनुरोध किया है कि आवश्यक जल का भण्डारण पूर्व में कर लें एवं विभागीय कार्य में सहयोग प्रदान करें। कार्य पूर्ण होने के पश्चात् जलापूर्ति यथाशीघ्र सुचारू कर दी जाएगी।