भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर होंगे 15 दिवसीय कार्यक्रम

सभी विभाग जनजाति गौरव वर्ष के दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाऐं - जिला कलक्टर

Oct 30, 2025 - 15:52
 0
भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर होंगे 15 दिवसीय कार्यक्रम
भरतपुर, (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों सभी विभाग जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुये जनजाति गौरव दिवस के दायित्वों में भागीदारी सुनिश्चित करें। 
जिला कलक्टर गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती के अवसर पर 15 नवम्बर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर 15 नवम्बर को समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर जनजाति गौरव वर्ष के रूप में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। इसमें सभी विभाग सरकार की मंशानुरूप कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते हुये आमजन तक भगवान बिरसा मुण्डा के संदेशों को पहुॅचाऐं। उन्होंने बताया कि 2 नवम्बर को ई-मित्र केन्द्रों पर जिले भर में जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। 3 व 4 नवम्बर को जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रार्थना सभा में भगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी की जानकारी देना, निबन्ध, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताऐं आयोजित की जायें। उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर को जिले में कृषक गोष्ठियां आयोजित कर विभागीय योजनाओं की जानकारी व भगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा, 8 को राजीविका के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 9 नवम्बर को आश्रम छात्रावास वैर में भगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी पर आधारित भाषण, निबन्ध, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 
उन्होंने बताया कि 11 नवम्बर को आंगनबाडी केन्द्रों पर जयन्ती कार्यक्रम व महिला स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जायेगी। इसी प्रकार 12 नवम्बर को ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर को शहरी क्षेत्र के चौराहों व पार्कों में साफ सफाई व तीन दिवसीय रोशनी की जायेगी, 14 को जनजाति महापुरूषों, स्वतंत्रता सैनानियों व संतों से जुडी डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन, प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर को शोभा यात्रा का आयोजन, ग्राम सभाओं का आयोजन आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सेवा केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। 
जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को तैयारियों में जुट जाने के निर्देश देते हुये कहा कि सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाये। सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा जिसमें जिले के जनजाति वर्ग के लाभार्थी भी भाग लेंगे। इस अवसर पर राजीविका जिला प्रबंधक भारती भारद्वाज, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर, संयुक्त निदेशक कृषि सुरेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी मा. सुरेन्द्र गोपालिया, प्रा. अतुल चतुर्वेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है