सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर रामगढ़ थाना पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन

Oct 31, 2025 - 15:55
 0
सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर रामगढ़ थाना पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा) 

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रामगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन का आयोजन किया। इस रन फॉर यूनिटी का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देना रहा।

थानाधिकारी डॉ बिजेंद्र सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ सीएलजी सदस्य और पुलिस मित्रों ने  सक्रियता से भागीदारी ली। रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ रामगढ़ थाने से शुरू हो बहादुरपुर रोड पर खाटूधाम मंदिर पर समाप्त हुई। रन फॉर यूनिटी दौड़ से पहले सभी पुलिस अधिकारी, पुलिस जवानों, सीएलजी सदस्यों और पुलिस मित्रों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। रन फॉर यूनिटी दौड़ के दौरान ' हमारा एक भारत, हमारा श्रेष्ठ भारत' और 'सरदार पटेल अमर रहें' जैसे पुलिस जवानों ने नारे लगाए गए।

इस अवसर पर थानाधिकारी विजेंद्र चौधरी ने सरदार पटेल के योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पटेल ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को एकजुट किया, वह सच्चे नेतृत्व का प्रतीक है। चौधरी ने यह भी बताया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं है, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने वाली शक्ति भी है। डॉ चौधरी ने युवाओं से सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस रन फॉर यूनिटी दौड़ के दौरान पार्षद गौरव सोनी, लक्की कुकरेजा, अविनाश यादव, गिर्राज वर्मा, नरेश चंद, सुनील कुमार, कपूर सिंह, खुशीराम यादव, कंवर सिंह, तेज सिंह चौधरी, आरिफ खान, सतीश यादव, एएसआई समुद्र सिंह मीणा, प्रीतम सिंह, बलदेव, मनमोहन चौधरी और हरभान मीणा सहित अनेक पुलिसकर्मी और कस्बे के युवाओं ने भाग लिया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................