युवक के परिजनों ने युवती व उसके परिजनों के खिलाफ कराया हत्या का मामला दर्ज। पुलिस मामले की जांच में जुटी

Oct 31, 2025 - 15:58
 0
युवक के परिजनों ने युवती व उसके परिजनों के खिलाफ कराया हत्या का मामला दर्ज। पुलिस मामले की जांच में जुटी

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के समीप खेड़ली क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बहरामपुर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। गौरतलब रहे कि युवक घर से सैटरिंग काम करने की कह कर निकला था लेकिन संदिग्ध हालत में जयपुर के निम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर युवक गंभीर रूप से घायल था। मृतक के परिजनों ने एक युवती व उसके परिजनों के खिलाफ प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का मामला दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव देर रात्रि को गांव लाया गया।मृतक के पिता भाव सिंह ने जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई कि विकास के निम्स अस्पताल में भर्ती होने की सूचना गांव की लड़की शैलेश उर्फ काजल जाटव ने दी थी। भाव सिंह जयपुर पहुंचे तो पता चला कि काजल से विकास का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अस्पताल में काजल के भाई बहन, माता-पिता और दो भाभियां भी मौजूद थी।भाव सिंह ने काजल व परिवारजनों पर विकास की हत्या का संदेह जताते हुए मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि परिजन प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज थे और युवती के भाइयों ने सैटरिंग के बहाने विकास को बुलाया और षड्यंत्र रचकर जयपुर ले गए जहां गंभीर रूप से मारपीट की गई जिससे विकास की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बहरामपुर गांव निवासी विकास जाटव पुत्र भाव सिंह 28 अक्टूबर को शाम करीब छः बजे परिजनों से बोला कि उसे सैटरिंग का काम करने जाना है। यह कहकर वह बाइक लेकर निकल गया। अगले दिन दोपहर करीब तीन बजे किसी युवती ने फोन कर सूचना दी की विकास जयपुर के निम्स अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। सूचना पर पिता भाव सिंह परिजनों के साथ जयपुर निम्स अस्पताल पहुंचे जहां बीती रात को विकास की मौत हो गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................