नेता प्रतिपक्ष जूली ने मांगा भाजपा सरकार से जवाब, बोले- मंगला पशु बीमा योजना केवल कागजों तक सीमित क्यों?

Nov 2, 2025 - 11:51
 0
नेता प्रतिपक्ष जूली ने मांगा भाजपा सरकार से जवाब, बोले- मंगला पशु बीमा योजना केवल कागजों तक सीमित क्यों?

जयपुर (राजस्थान) नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में पशुपालकों को मुफ्त पशुधन बीमा का वादा तो किया था, लेकिन दो वर्षों में उस पर कोई ठोस कार्य नहीं किया है। यह वादा अब केवल घोषणाओं तक सीमित रह गया है।

जूली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कामधेनु पशु बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, केवल सर्वे का कार्य शेष था लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा ने उस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। लगभग एक वर्ष तक कोई नई पशु बीमा योजना शुरू नहीं की गई, जिससे लाखों पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि 2024-25 की बजट घोषणा को अत्यंत धीमी गति से लागू किया गया और अब 2025-26 में केवल सीमा बढ़ाने की घोषणा करके जनता को भ्रमित किया जा रहा है। हमारी सरकार के समय लगभग 80 लाख पशुओं का बीमा पंजीकरण किया गया था जबकि भाजपा शासन में यह संख्या घटकर मात्र 20 लाख रह गई है।

नेता प्रतिपक्ष ने अखबारों में इस विषय पर प्रकाशित किए गए आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि अब तक लगभग 9 हजार पशु बीमा दावे पेश हुए हैं, जिनमें से केवल 700 दावे ही स्वीकृत किए गए हैं यानी 10 प्रतिशत  से भी कम। यह भाजपा के वादों और उनके अमल के बीच की दूरी को स्पष्ट दिखाता है।

उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा सरकार की किसानों और पशुपालकों के प्रति असंवेदनशील मानसिकता को उजागर करता है। राजस्थान देश का दूसरा सबसे अधिक पशुधन वाला राज्य है, परंतु भाजपा ने इस वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में देखा। वादे तो कर दिए, लेकिन उन वादों में अब जान नहीं बची है।
जूली ने मांग कि राज्य सरकार शीघ्र प्रभाव से व्यापक पशुधन बीमा योजना लागू करे और प्रदेश के पशुपालकों के नुकसान की भरपाई करे। 

यह उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादों और उनकी हकीकत से लगातार आमजन को रूबरू करवा रहे हैं एवं भाजपा शासन की पोल खोल रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है