ट्रेन आने से कुछ देर पहले निकलने की कोशिश मे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रेलवे फाटक तोड़ा, ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

Nov 5, 2025 - 06:24
 0
ट्रेन आने से कुछ देर पहले निकलने की कोशिश मे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रेलवे फाटक तोड़ा, ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

उदयपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुधवार सुबह खेमली रेलवे फाटक तोड़ दिया। ट्रेन आने से कुछ देर पहले जैसे ही गेटमैन ने फाटक बंद किया तो ट्रैक्टर ड्राइवर ने टक्कर मार दी और रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश की। घटना आज सुबह करीब 7 बजे की है।

फाटक तोड़ने के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वहां से फरार हो गया। वहीं गेटमैन की सूचना पर रेलवे पुलिस और अफसर मौके पर पहुंचे। अफसरों ने टूटी फाटक की मरम्मत कराई और फाटक के दोनों तरफ लगे जाम को सुचारू कराया।

दरअसल आज सुबह करीब 7 बजे ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन फाटक बंद कर रहा था, इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां आया और ड्राइवर ने गेटमैन से कहा कि रुकिए मैं ट्रैक्टर निकाल लेता हूं, लेकिन गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया। जिसके बाद ट्रैक्टर ने फाटक को टक्कर मार दी। जिससे फाटक टूट गया। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वहां से फरार हो गया, लेकिन उसे कुछ देर बाद ही डिटेन कर लिया गया।

वहीं गेटमैन की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और अधिकारियों ने टूटे फाटक को ठीक कराया। वहीं फाटक के दोनों तरफ लगे जाम को खुलवाया।

  • ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

 आरपीएफ थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि फाटक लगते समय ट्रैक्टर (RJ-27 RC1126) ड्राइवर ने लापरवाह से जल्दीबाजी में निकलने की कोशिश की। ट्रैक्टर की टक्कर से फाटक टूट गया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। वहीं, रेलवे की तरफ से ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................