बहाला गांव के बस स्टैंड पर DSO की टीम ने छापा मारा, घरेलू गैस वाहनों में भरते मिले 22 सिलेंडर जब्त
अलवर रसद विभाग की टीम ने बुधवार सुबह बहाला गांव के बस स्टैंड पर घरेलू गैस को वाहनों में भरने के ठिकाने पर छापा मारा। जहां मौके पर 22 गैस के सिलेंडर, दो रेग्यूलेटर और कांटा मिला। जिसे जब्त कर लिया गया। विभाग की टीम के अनुसार अवैध रूप से गैस भरना बड़ा खतरा है। जुगाड़ के जरिए वाहनेां में घरेलू गैस से बड़ी आगजनी होने का डर है।
जिला रसद विभाग के डीएसओ विनोद जुनेजा ने बताया कि घरेलू गैस की वाहनों में अवैध रूप से गैस रिफलिंग करने की शिकायत मिली थी। उसके बाद टीम बहाला गांव के बस स्टैंड पर पहुंची। वहां मौके पर दुकान में 22 गैस के सिलेंडर मिल गए। अवैध रूप से रिफलिंग करते हुए पाया गया। मौके से 2 रेग्यूलेटर जब्त किए हैं। जिनके जरिए गैस रिफिलिंग करते हैं। वजन करने का कांटा जब्त किया है।
- गांव-कस्बों में बड़े पैमाने पर भर रहे गैस
गांव-कस्बों में बड़े पैमाने पर अवैघ रूप से घरेलू गैस की रिफलिंग होती हैं। ज्यादातर जगहों पर वाहनेां में भी गैस् रिफलिंग की जाती है। जिससे बड़ा खतरा रहता है। आसपास के लोगों को डर रहता है। गांवों में गैस सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस भरने का अवैध काम होता है। कई जगहों पर तो चाय बनाने की दुकान के आसपास गैस भरी जाती है। जिससे कभी भी चिंकारी से हादसे का डर रहता है।